द फॉलोअप डेस्क
झारखंड की राजधानी रांची से पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के बीच चलने वाली रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस के समय में बदलाव किया गया है। ऐसे में अगर आप भी शनिवार को इस ट्रेन से कोलकाता जाने वाले हैं, तो जान लें यह ट्रेन आज कितने बजे खुलेगी। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार 7 दिसंबर को रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 13:45 बजे के बदले 14:45 बजे रांची से खुलेगी। क्या है विलंब का कारण
इसकी जानकारी देते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी ने कहा कि झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच चलने वाली 12020 रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस के प्रस्थान समय (Departure Time) में बदलाव हुआ है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि लिंक रेक के विलंब की वजह से रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है। बता दें कि शताब्दी एक्सप्रेस सुबह हावड़ा से रांची के लिए खुलती है। फिर, यही ट्रेन वापस रांची से हावड़ा के लिए रवाना हो जाती है।