logo

Ranchi : बीजेपी कार्यालय में तिरंगा विक्रय केंद्र का उद्घाटन, जारी है 'आजादी का अमृत महोत्सव' की तैयारी

a1121.jpg

रांची: 

भाजपा झारखंड मुख्यालय पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा विक्रय केंद्र का उद्घाटन किया गया। केंद्र का उद्धघाटन भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा फहराएंगे। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में तिरंगा की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए प्रदेश कार्यालय में स्टॉल खोला गया है।

आजादी का अमृत महोत्सव की तैयारी
धर्मपाल सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के अवसर पर देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलेगा। अभियान के दौरान देश के नागरिक अपने-अपने घरों में तिरंगा झंडा फहराकर आजादी का उत्सव मनाएंगे।

कार्यक्रम में कई बीजेपी नेता शामिल
कार्यालय मंत्री हेमन्त दास, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सूरज चौरसिया, अशोक बड़ाईक, सरोज सिंह, गुनानंद महतो, उमाशंकर केडिया, सूर्यप्रताप,भूपेंद्र सिंह, अरविंद तिवारी, अवधेश दुबे, अजय दुबे, रणधीर कुमार दास सहित कई उपस्थित थे।