logo

रांची : मेरे लाश को मेरे पति को नहीं छूने देना, यह कहते हुए फंदे पर झूल गयी विवाहिता

khalari_news_image_edited.jpg

रांची:

 

खलारी इलाके में रहने वाली चंदा देवी ने पति दिलीप कुमार और ससुराल वालों की दहेज प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले चंदा देवी ने दीवार पर मरने की वजह लिखी है। चंदा देवी और दिलीप कुमार की शादी 2019 में हुई थी। उनकी दो बेटी भी है जिससे निराश चंदा देवी के ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। चंदा को खाना-पीना भी नहीं देते थे। हाल ही में चंदा के पति उसपर 15 लाख रुपए मायके से लाने का दवाब बना रहा था। और नहीं लाने पर मारपीट कर रहा था। इन सब से परेशान होकर चंदा ने आत्महत्या कर ली। आज सुबह चंदा का शव उनके कमरे से बरामद हुआ।

मौके पर पहुंची पुलिस

खलारी डीएसपी अनिमेष नथानी ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार की सुबह पुलिस को जानकारी मिली कि एक विवाहित महिला ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस जब दरवाज़ा तोड़ कर अंदर गई तो अंदर का नज़ारा देख सब हैरान रह गए। चंदा देवी ने कमरे के चारो तरफ दीवार पर लाल स्याही से अपने प्रताड़ना की कहानी लिख रखी थी कि किस तरह से उनके पति उन्हें प्रताड़ित कर रहे थे और उनसे पैसों  की मांग की जा रही थी, ससुराल में कौन-कौन उनके साथ मार-पीट करता था।

 मेरे मरने के बाद...

चंदा देवी ने दीवार पर लिखा, “मेरे मरने के बाद मेरा लाश को मेरा पति नहीं छुना चाहिए”,  अपनी मां को संबोधित करते हुएलिखा कि, मुझे माफ करना मां मैं अब हार गई हूं। चंदा ने ऐसे ही बहुत सारी बातें दीवार पर लिख रखी है।

आरोपी पति गिरफ्तार

चंदा देवी के भाई के बयान पर उनके पति और ससुराल वालों  के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए चंदा देवी के पति दिलीप को गिरफ्तार लिया है। बता दें कि इससे पहले चंदा देवी की मां ने पुलिस पर आरोप लगाए थे कि पुलिस उनकी बेटी की प्रताड़ना की शिकायत नहीं ले रही थी। उन्होनें खलारी थाना पर उनकी गुहार ना सुनने का आरोप लगाया था।