logo

सिमडेगा : मधुमक्खी पालन को प्रोत्साहित करने के लिए जिले में वितरण कार्यक्रम आयोजित

dghsbtyqeyv.jpg

द फॉलोअप डेस्क
उद्यान विकास योजना के तहत मधुमक्खी पालन को प्रोत्साहित करते हुए आज, दिनांक 22 नवंबर 2025, जिला कृषि सह उद्यान कार्यालय परिसर में एक महत्वपूर्ण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उपायुक्त कंचन सिंह की उपस्थिति में जिले के चयनित 22 किसानों को मधुमक्खी पालन हेतु प्रोत्साहन सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक किसान को 20 मधुमक्खी बक्से, 20 मधुमक्खी छत्ते और एक मधु निकासी यंत्र प्रदान किया गया। साथ ही, किसानों को वैज्ञानिक तरीके से मधुमक्खी पालन सक्षम बनाने हेतु जिला उद्यान कार्यालय द्वारा 3 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया, ताकि वे इस व्यवसाय को लाभकारी रूप में आगे बढ़ा सकें।
उपायुक्त कंचन सिंह ने इस अवसर पर कहा कि मधुमक्खी पालन किसानों की आय बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन सकता है और जिले के कृषि क्षेत्र में नई संभावनाएं खोलेगा। उन्होंने किसानों को योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। इस दौरान उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी और जिला उद्यान पदाधिकारी श्रीमती माधुरी टोप्पो ने भी उपस्थित किसानों को संबोधित किया और मधुमक्खी पालन से होने वाले आर्थिक और पर्यावरणीय लाभों की जानकारी दी। कार्यक्रम में जिले के कृषक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Tags - latest jharkhand news Jharkhand News Updates latest jharkhand News Jharkhand News updates latest updates Jharkhand Simdega News Simdega News Updates Latest Simdega News Simdega News in hindi latest Simdega news Simdega News updates latest Simde