logo

आज पीएम मोदी, मोहन यादव और जुएल ओराम इन शहरों में करेंगे जनसभा, जानिए पूरा कार्यक्रम 

आज पीएम मोदी, मोहन यादव और जुएल ओराम इन शहरों में करेंगे जनसभा, जानिए पूरा कार्यक्रम 

द फॉलोअप डेस्क 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड आ रहे हैं। इसको लेकर पूरी तैयारी कर ली गयी है। मिली जानकारी के अनुसार वे गढ़वा में सुबह 10:30 बजे जनसभा कार्यक्रम में पहुंचेंगे। कार्यक्रम को संबेधित करने के बाद वे सीधा चाईबासा के लिए निकलेंगे। यहां उनका कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे का है। 

वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी आज खलारी में जनसभा को संबोधित करेंगे। वे खलारी के एसीसी ग्राउंड में 11:30 से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ केंद्रीय जनजातीय मंत्री जुएल ओराम आज चैनपुर, आदर और सिसई में जनसभा को संबोधित करेंगे। वे गुमला जिले के चैनपुर में सुबह 9:30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद आदर में सुबह 11:30 से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं आखरी में सिसई स्थित नगर पंचायत में दोपहर 2:30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।


 

Tags - Prime Minister Narendra Modi Jharkhand Madhya Pradesh Chief Minister Mohan Yadav Union Tribal Minister Jual Oram