logo

झारखंड में कल 519 पोलिंग बूथ महिलाओं के जिम्मे, 14 में दिव्यांग करायेंगे वोटिंग; चौथे चरण की ऐसी है तैयारी

poling1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में पहले चरण में होने वाले मतदान की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार 519 पोलिंग बूथ की जिम्मेदारी महिला निर्वाचन कर्मी को दी गई है। इसके साथ ही पहले चरण में 14 ऐसे मतदान केंद्र बनाए हैं, जहां दिव्यांग निर्वाचनकर्मी वोटिंग कराएंगे। आयोग के आंकड़ों के मुताबिक पहले चरण में सभी 7595 मतदान केंद्र आदर्श मतदान केंद्र होंगे जहां वोटिंग की व्यवस्था होगी। गौरतलब है कि चौथे चरण में झारखंड के 4 सीटों पर मतदान होना है। इसमें खूंटी,सिंहभूम,लोहरदगा और पलामू संसदीय सीट शामिल है। 


खूंटी में सबसे ज्यादा महिला निर्वाचनकर्मी 
आंकड़ों के मुताबिक इसमें सबसे ज्यादा खूंटी में महिला निर्वाचनकर्मी मतदान की जिम्मेदारी संभालते नजर आएंगी। चुनाव आयोग के द्वारा महिलाओं के द्वारा संचालित बूथ पर नजर दौड़ाएं तो सिंहभूम में 122, खूंटी में 210,लोहरदगा में 115 और पलामू में 72 ऐसे मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिस पर सभी निर्वाचनकर्मी महिला होगी। 


इस एप पर अपडेट होगी हर 2 घंटे में मतदान प्रतिशत
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार के अनुसार पहले चरण के चुनाव में 9874 वीवीपैट, 9114 सीयू और 9114 बीयू का इस्तेमाल होगा। मीडियाकर्मियों को जानकारी देते हुए सीईओ ने कहा कि पहले चरण में चारों संसदीय क्षेत्र में 639 शहरी क्षेत्र में वहीं ग्रामीण क्षेत्र में 6956 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होने के बाद, उसके ढाई घंटे बाद 9:30 बजे वोटर टर्नआउट एप पर प्रथम 2 घंटे पहले तक का मतदान की अनुमानित स्थिति सार्वजनिक की जाएगी। वहीं उसके बाद हर 2 घंटे के अंतराल पर शाम 7 बजे तक मतदान प्रतिशत जारी किया जाएगा। उसके बाद रात 12 बजे क्लोजअप पोल डेटा इस ऐप पर दिखने लगेगा। अगले दिन स्क्रुटनी के बाद रात 12 बजे तक फाइनल डेटा ऐप पर दिखेगा।
 

Tags - loksabha election 2024loksabha election newsJharkhand loksabha newsJharkhand poling booth