logo

जामताड़ा में भीषण सड़क हादसा: तालाब में पलटे ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की मौत , परिवार में मचा कोहराम

WhatsApp_Image_2026-04-17_at_9_16_14_AM.jpeg

जामताड़ा 
नारायणपुर थाना क्षेत्र के चंपापुर गांव में गुरुवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना गुरुवार रात करीब 12:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि एक खाली ट्रैक्टर तेज गति से जा रहा था, तभी चंपापुर गांव स्थित तालाब के समीप चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर सीधे तालाब की ओर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे बुरी तरह दब जाने के कारण चालक की घटनास्थल पर ही  मौत हो गई।
​​मृतक की पहचान हंसराज रजवार नारायणपुर के ही पांडेडीह गांव का निवासी
​मृतक की पहचान हंसराज रजवार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से नारायणपुर के ही पांडेडीह गांव का निवासी था, लेकिन वर्तमान में धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत लोधरिया में रह रहा था। हंसराज अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए ट्रैक्टर चलाता था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और एक बेटी हैं, जिनके सिर से अब पिता का साया उठ गया है। घटना की सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। शुक्रवार सुबह जब मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, तो वहां का माहौल अत्यंत गमगीन हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Tags - Tractor Driver DeathJamtara Jamtara Breaking