logo

बेड़ो में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से 2 मासूम बच्चों की मौत

2_DROWN1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची जिले के बेड़ो थाना क्षेत्र में चरका टंगरा गांव में तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे घर के पास खेल रहे थे, इसी दौरान वे तालाब के पास पहुंच गए और पानी में डूब गए। काफी देर तक जब बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान तालाब में दोनों के शव तैरते हुए मिले, जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही बेड़ो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया। मृत बच्चों में एक की उम्र करीब 6 वर्ष और दूसरे की उम्र 8 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतक बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।

Tags - Latest jharkhand news jharkhand news jharkhand news updates latest jharkhand New jharkhand News updates jharkhand news in hindi latest jharkhand News Bero news updates latest Bero news Bero news in hindi latest Bero news Bero news Updates Bero