logo

गिरिडीह : ब्रेक फेल होने से ट्रेलर अनियंत्रित, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

umniumir.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह जिले के बगोदर में नेशनल हाईवे पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बेको पेट्रोल पंप के पास एक ट्रेलर का अचानक ब्रेक फेल हो गया, जिसके बाद ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर चल रहे वाहनों से टकरा गया। जानकारी के अनुसार, ट्रेलर ने पहले एक कार और दो बाइक को टक्कर मारी। इसके बाद ट्रेलर आगे बढ़ते हुए पेट्रोल पंप के पास खड़ी एक ट्रक के पीछे जोरदार टक्कर मारकर रुक गया।
घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा। हादसे में ट्रेलर चालक समेत कुल तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश की, जिससे बड़ा हादसा टल गया। यदि ट्रेलर सीधे पेट्रोल पंप या भीड़भाड़ वाली जगह में घुस जाता, तो बड़ा नुकसान हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को सामान्य कराया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Tags - Baghodar highway accident road accident Jharkhand trailer hits car and bikes injured in highway accident Giridih traffic update emergency response highway accident Jharkhand local news accident prevention tips highway mishap news trailer accident