logo

रांची जिला प्रशासन में कार्यरत 202 कर्मचारियों का हुआ तबादला 

ranchi_collectrate.jpg


द फॉलोअप डेस्क
रांची जिला प्रशासन में लंबे से कार्यरत 202 कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया है। इसपर बीते 18 मई को संपन्न हुए जिला स्थापना समिति की बैठक में लिया गया। डीसी के आदेश के बाद कर्मियों का तबादला हुआ है।  बता दें कि जिन कर्मचारियों का तबादला किया गया है, उनमें कार्यालय अधीक्षक, प्रधान लिपिक, उच्च वर्गीय लिपिक, निम्न वर्गीय लिपिक और राजस्व उपनिरीक्षक शामिल हैं। बता दें कि संबंधित कार्यालय प्रधान कर्मचारियों को प्रतिनियुक्त कार्यालय में योगदान देने के लिए 3 जुलाई तक प्रभार मुक्त किया जाएंगा। जिसके बाद इन कर्मियों की जुलाई महीने का वेतन भुगतान नयी पोस्टिंग वाले ऑफिस से होगा।


जानें किन-किन कर्मचारी का हुआ है तबादला
राजस्व उपनिरीक्षक- 77
निम्न वर्गीय लिपिक- 38
उच्च वर्गीय लिपिक- 43
प्रधान लिपिक- 32
कार्यालय अधीक्षक – 12

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : 
https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N