द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर के गोविंदपुर स्थित वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में सोमवार को प्रतिभा केंद्र द्वारा वीर शिवाजी पार्क में स्थानीय जनों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मंगल कालिंदी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. परितोष सिंह उपस्थित थे।
प्रतिभा केंद्र के अध्यक्ष रमाकांत गिरी द्वारा विधायक के सम्मान के पश्चात स्टेडियम में 20 वृक्ष लगाए गए। वीर शिवाजी पार्क में भी स्कूली बच्चों द्वारा 10 वृक्ष लगाए गए। स्थानीय जनों ने वीर कुंवर सिंह स्टेडियम और शिवाजी पार्क के विकास को लेकर विधायक से आग्रह किया। इस अवसर पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि आज हवा दूषित हो गई है। ऐसे में आने वाली पीढ़ी को बचाने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। साथ ही उन्होंने मैदान के विकास के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह ने कहा कि हमारे द्वारा जाली के साथ वृक्ष लगाए जा रहे हैं, ताकि वृक्षों की रक्षा की जा सके।

इस अवसर पर रमाकांत गिरी, रामनवमी सिंह, श्याम किशोर सिंह, सुरेंद्र बहादुर सिंह, अशोक सिंह, सतवीर सिंह बग्गा, भरत सिंह, दिनेश सिंह, सिंटू झा, विजय कुमार, रमन झा, अजय सिंह, जोगेंद्र सिंह, धीरेन मिश्रा, शशि भूषण सिंह, रणधीर सिंह, मनोज यादव, रवि चौधरी, जमुना रजक, चंद्रकांत घोष, अशोक मुखिया, प्रशांत चौधरी, सतीश भारती, दूध नाथ सिंह, दिवाकर सिंह, सत्यजीत बनर्जी घाटू दा एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
