logo

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव मदन मोहन शर्मा की पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि सभा

jjayjukgcadk.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के कांग्रेस भवन में आज स्व. मदन मोहन शर्मा, पूर्व प्रदेश महासचिव, की प्रथम पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कृषि विपणन अध्यक्ष रविंद्र सिंह, मीडिया सेल के प्रभारी राकेश सिन्हा, मीडिया सेल के चेयरमैन सतीश पॉल मुजनी, राजन वर्मा, अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन मंजूर अंसारी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रमा खलखो, सूर्याकांत शुक्ला, आलोक दुबे, सोनल शांति, अख्तर अली, उज्वल प्रकाश तिवारी, सुरेश सिंह, राजू नारायण प्रसाद, छोटू सिंह, मनोज कुमार गुप्ता, संजय कुमार, प्रशांत पांडे और दामोदर सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी नेताओं ने स्व. मदन मोहन शर्मा के संगठन के प्रति समर्पण, संघर्ष, सरल व्यक्तित्व और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में उनके अमूल्य योगदान को याद किया। नेताओं ने कहा कि उनके विचार, कार्यशैली और संगठनात्मक निष्ठा हमेशा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।

Tags - latest jharkhand news Jharkhand News Updates latest jharkhand News Jharkhand News updates latest updates Jharkhand Congress News Congress News Updates Latest Congress News Congress News in hindi latest Congress news Congress News updates latest