logo

विवेकानंद विद्या मंदिर धुर्वा में दी गयी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को श्रद्धांजलि 

VIVEK1.jpeg

रांची 

विवेकानंद विद्या मंदिर, सेक्टर-2 धुर्वा, रांची में शहीद नेताजी सुभाष चन्द्र बोस (Netaji Subhash Chandra Bose) की 128वीं जयंती मनायी गयी। इस मौके पर विशेष प्रार्थना सभा आयोजित कर पराक्रम दिवस की महत्ता बतायी गयी। मौके पर डॉ किरण द्विवेदी, प्रभारी प्राचार्य एसपी सिंह और अमिताभ लाहा, हेड मिस्ट्रेस एकता मिश्रा शिक्षकगण और छात्र और अन्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना से की गई। नेताजी को विद्यालय परिवार की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित की गयी। 


आजाद हिंद फौज का राष्ट्रगान गाया 

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आजाद हिंद फौज का राष्ट्रगान- सब सुख चैन, गीत गाकर सभा में देशभक्ति की भावना भर दी। विद्यालय के कक्षा आठवीं के छात्र अरमान जयन्त, आर्यन शर्मा, असद रजा खान ने अपने भाषण से नेताजी के जीवन से अवगत कराया। अमिताभ लाहा ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर शुभकामनाएं दीं। 


 

आज के दिन का महत्व बताया 

लाहा ने अपने संबोधन में कहा कि आज सिर्फ नेताजी की जयंती ही नहीं है, अपितु उनके जज्बे को श्रद्धांजलि देने एवं देश भक्ति की पराकाष्ठा को नमन करने का दिन है। नेताजी के आदर्शों एवं कृत्यों को सभी लोगों को साकार करना होगा। विद्यार्थियों को देश और समाज के लिए कुछ कर गुजरने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।