logo

आर्मी लैंड स्कैम : त्रिदीप मिश्रा ने ईडी को दी कई अहम जानकारी, इंस्पेक्टर जनरल की बताई भूमिका

261.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजधानी रांची में हुए आर्मी लैंड स्कैम मामले में ईडी ने कोलकाता के एडिशनल रजिस्ट्रार त्रिदीप मिश्रा से मंगलवार को कई घंटों तक पूछताछ की। इस पूछताछ में त्रिदीप मिश्रा ने ईडी को कई अहम जानकारियां दी। सूत्रों की मानें तो त्रिदीप मिश्रा ने ईडी को बताया कि जमीन घोटाले मामले में इंस्पेक्टर जनरल की बड़ी भूमिका है। उन्होंने यह भी बताया कि फर्जी कागजात से इंस्पेक्टर जनरल को अवगत कराया था। मगर उन्होंने हमारी बात नहीं मानी। उन्होंने सेना, सरकारी और निजी भूमि के अवैध हस्तांतरण की सुविधा के लिए महानिरीक्षक पर दोष लगाया है

4 को छवि रंजन, 8 को विष्णु अग्रवाल से होगी पूछताछ
जमीन घोटाले मामले में ईडी ने पूछताछ का सिलसिला तेज कर दिया है। 01 मई को रांची के तत्कालीन सब रजिस्टार वैभवमणि त्रिपाठी से पूछताछ हुई थी। 02 मई को कोलकाता के एडिशनल रजिस्ट्रार त्रिदीप मिश्रा से पूछताछ हो गई। वहीं, 4 मई को आईएएस छवि रंजन से और 8 मई को NUCLEUS मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल से ईडी पूछताछ करेगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT