logo

गिरिडीह : जीटी रोड के किनारे झाड़ियों में मिला ट्रक ड्राइवर का शव, हत्या की आशंका

cvhjkdry.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह जिला के बगोदर थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब जीटी रोड के किनारे सोनतुरपी जंगल की झाड़ियों में एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान बिहार के खगड़िया निवासी 36 वर्षीय धीरज यादव के रूप में हुई है, जो ट्रक ड्राइवर बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगोदर–सरिया धनंजय राम तथा बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच शुरू की।
थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि मृतक जिस ट्रक को चला रहा था, वह रानीगंज से बनारस के लिए सरिया (छड़) लोड कर निकला था। शनिवार सुबह सूचना मिली कि सड़क किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात शव पड़ा है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने घटनास्थल से ट्रक तथा उसमें लोड सरिया भी बरामद कर लिया है। शुरुआती जांच में यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने कहा है कि मामले का खुलासा जल्द किया जाएगा।

 

Tags - Latest jharkhand News Jharkhand News Updates latest Jharkhand News jharkhand News in Hindi Giridih News Giridih News Updates latest Giridih News Giridih news Giridih news in hindi latest jharkhand News Giridih updates in hindi