logo

लाल गलियारा : नक्सलियों के नाम पर मांग रहे थे लेवी,  गिरिडीह में दो आरोपी गिरफ्तार

giridih_police.jpg

गिरिडीह:
नक्सलियों के नाम पर लेवी वसूलने के दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला गिरिडीह के तिसरी थाना का है। क्षेत्र के खटपोक गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण करा रहे गावां के ठेकेदार चुन्नू सिंह से नक्सली के नाम पर लेवी की मांगी गई थी। वहीं ठेकेदार के स्टाफ के साथ मारपीट भी की गई थी। पुलिस ने इस मामले के मास्टर माइंड  कुख्यात अपराधी पंकज यादव और कमलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरिडीह एसपी अमित रेणु ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर उक्त जानकरी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस काफी दिनों से मास्टर माइंड चरका पत्थर बिहार के निवासी पंकज यादव की तलाश कर रही थी। गुरुवार देर रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों अपराधियों पंकज यादव और कमलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस  इसके पहले खटपोक निवासी उपेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है।