रांची:
झारखंड में अपराधी अब बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे है। रविवार रात रांची के रातू रोड इलाके (Ratu Road Localities) में 2 एटीएम काटकर लाखों रुपये उड़ा ले गए। मामला रातू थानाक्षेत्र (Ratu police station) के काठीटांड चौक पर स्थित एचडीएफसी (HDFC ATM) और इंडसइंड बैंक (Indusand Bank ATM) का है। यहां चोरों ने 2 एटीएम को निशाना बनाया। घटना की जानकारी पुलिस (Ranchi Police) को मिलने के बाद मामले की छानबीन की जा रही है।

छह की संख्या में आये थे अपराधियों
जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात 6 की संख्या में आये अपराधियों ने दोनों एटीएम को अपना निशाना बनाया। अपराधियों ने एचडीएफसी और इंडसंड बैंक का एटीएम काटकर उसमें रखे पैसे चोरी कर लिए। दोनों एटीएम में लाखों की रकम मौजूद थी। फिलहाल मामले की जानकारी बैंक अधिकारियों को दी गई है। उनमें कितने पैसे डाले गए थे और कितने पैसों की निकासी हुई है, बैंक अधिकारी इसका मिलान कर रहे हैं।

कैश कंटेनर भी साथ ले गए
सबसे हैरानी की बात तो यह है कि चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए एचडीएफसी बैंक के एटीएम का कैश कंटेनर ही अपने साथ लेकर चले गए। कैश कंटेनर में ही पैसे डाले जाते हैं। पैसों से भरा कंटेनर चोर अपने साथ ले गए लेकिन पूरी रात पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। फिलहाल 2 एटीएम में हुई चोरी को लेकर पुलिस की टीम राजधानी में अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर रही है। एटीएम से होकर निकलने वाले रास्तों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।