logo

धुर्वा डैम में नहाने के दौरान डूबे दो बच्चे, मौत

्पहीैो1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
राजधानी रांची के धुर्वा डैम में दो बच्चों के डूबने की खबर आ रही है। सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोर बच्चों को डैम के अंदर ढूंढने में जुट गए हैं। जानकारी के मुताबिक नहाने के दौरान दोनों बच्चे डूबे हैं। दोनों नहाने के दौरान डैम में बने खतरे के निशान को पार कर गए थे। इसी दौरान दोनों बच्चे डूब गए। सूचना मिलते ही स्थानीय नगड़ी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है। बच्चों की तलाशी जारी है। 

गहरे पानी मे डूबे

रांची प्रभात तारा स्कूल में पढ़ने वाले 16 वर्षीय आर्य शर्मा और 17 वर्षीय आलोक शर्मा की धुर्वा डैम में डूबने की वजह से मौत हो गई। आर्य शर्मा के पिता सुदीप शर्मा ने बताया कि दोनों बच्चे घर से कब धुर्वा डैम चले गए उन्हें पता ही नही चला। अचानक पुलिस के द्वारा फोन करें जानकारी दी गई कि उनका बेटा और भतीजा धुर्वा डैम में डूब गए हैं। जानकारी मिलने के बाद वे भागे भागे धुर्वा डैम पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों बच्चे डैम में नहा रहे थे इसी दौरान अपने नहाते नहाते खतरे के निशान को पार कर गए और डूबने लगे। जिस समय दोनों बच्चे डूब रहे थे उस समय मौके पर कोई गोताखोर मौजूद नहीं था इसलिए उन्हें बचाया नहीं जा सका।

शव की खोज जारी

नगड़ी थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई है। पुलिस के द्वारा स्थानीय गोताखोरों को लगाया गया था लेकिन वे बच्चे को निकाल नही पाए हैं।

Tags - Ranchi News Ranchi News Ranchi Latest News Dhurva Dam News Ranchi Dhurva Dam