logo

प्रोजेक्ट मिलाप के तहत घर लौटीं सरायकेला-खरसावां की 2 लड़कियां, 20 दिन से लापता थीं

प्रोजेक्ट मिलाप के तहत घर लौटीं सरायकेला-खरसावां की 2 लड़कियां, 20 दिन से लापता थीं

सरायकेला-खरसावां:

सरायकेला-खरसावां जिले की सिनी ओपी पुलिस को प्रोजेक्ट मिलाप के तहत बड़ी सफलता मिली है। करीब 20 दिनों से लापता 2 युवतियों को हैदराबाद से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया। गौरतलब है कि सेरेंगदा की 20 वर्षीय बबीता महतो और बक्साई की 22 वर्षीय संध्या हरिजन पिछले 20 दिनों से लापता थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिनी ओपी पुलिस ने प्रोजेक्ट मिलाप के तहत लगातार कार्रवाई की। तकनीकी जांच और मानवीय सूचना  के आधार पर दोनों युवतियों को हैदराबाद से सकुशल बरामद कर सरायकेला लाया गया। जरूरी कानूनी प्रक्रिया के बाद दोनों युवतियों को उनके माता-पिता के सुपुर्द किया गया है। 

सिनी ओपी प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि प्रोजेक्ट मिलाप के तहत लापता लोगों की तलाश लगातार की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य हर लापता व्यक्ति को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाना है और इस दिशा में अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Tags - Project MilapSaraikela KharsawanHyderabadJharkhand