logo

झारखंड की दो लड़कियां गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से मिलने पहुंचीं बठिंडा जेल, फ्रेंड सर्कल में जमाना था इंप्रेशन

bisnoyi.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
पंजाब के बठिंडा से एक चौंकाने वाली खबर आई है। बताया जा रहा है कि झारखंड दो नाबालिग बहनें बठिंडा सेंट्रल जेल के बाहर सेल्फी क्लिक करते पकड़ाई हैं। दोनों गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से प्रभावित हैं। जो जानकारी है उसके मुताबिक वह घर से भागकर गैंगस्टर से मिलने गई थीं। पता चला है कि दोनों जेल के बाहर सेल्फी लेकर अपने दोस्तों को दिखाना चाहती थीं। दोनों बहने झारखंड की हैं लेकिन वर्तमान में दिल्ली में रहती हैं। गुरुवार को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से मिलने बठिंडा सेंट्रल जेल के बाहर पहुंची थीं। दोनों जेल के बाहर सेल्फी ले रही थीं। तभी सुरक्षाकर्मियों ने उनसे पूछताछ की। दोनों की बातें कुछ संदिग्ध लगी तो पुलिस व जिला बाल सुरक्षा विभाग को जानकारी दी गई। 

परिवार को दी गई है सूचना 
डीएसपी बठिंडा गुरप्रीत सिंह ने बताया, 'बठिंडा सेंट्रल जेल से एक पत्र मिला जिसमें लिखा गया था कि दो नाबालिग लड़कियों ने जेल परिसर के बाहर तस्वीरें क्लिक की हैं। दोनो झारखंड की निवासी हैं। अब वे दिल्ली जा रही हैं। वे सोशल मीडिया से प्रभावित हो गई थीं। मेडिकल कराने के बाद हमने उन्हें सखी सेंटर में छोड़ दिया और उनके पैरंट्स को जानकारी दे दी है। हम उनकी काउंसलिंग कराएंगे।'


घर से झूठ बोलकर निकली थीं
बठिंडा की बाल सुरक्षा अधिकारी रवनीत कौर सिद्धू ने बताया, '2 नाबालिग लड़कियां सोशल मीडिया से प्रभावित होकर बठिंडा आईं। उन्होंने झूठ बोला कि वह ट्रिप पर जा रही हैं। काउंसलिंग के बाद हमें समझ आया कि प्रभावित होने के बाद वे यहां सेल्फी लेने आई थीं। इससे पहले दोनों बठिंडा रेलवे स्टेशन पर एक रात रुकी थीं। पूछताछ के दौरान पता चला है कि वो सोशल मीडिया के जरिए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से प्रभावित हुईं। इसके बाद सेल्फी लेने के मकसद से केंद्रीय जेल के बाहर पहुंच गईं. दोनों ने सोचा था कि सेल्फी लेकर अपने फ्रेंड सर्कल में सबको दिखाएंगी।  इसी जेल में लॉरेंस बिश्नोई बंद है।

सेलिब्रिटी नहीं बल्की गैंगस्टर हैं लॉरेंस बिश्नोई!
लॉरेंस बिश्नोई कोई सेलिब्रिटी नहीं बल्की पंजाब का एक खतरनाक गैंगस्टर है। ये अपनी आपराधिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है और कई बार जेल भी जा चुका है। लॉरेंस बिश्नोई का जन्म 22 फरवरी 1992 में पंजाब के फजिल्का में हुआ। यह बिश्नोई जाती से सम्बंध रखता है। लॉरेंस के पिता एक पुलिस कांस्टेबल थे और इनकी माता गृहिणी थी। आपको बता दें की लॉरेंस एक अच्छे-खासे परिवार से ताल्लुक रखते हैं। सिंगर मूसेवाला हत्याकांड के बाद यह चर्चा में आया था। इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस ने अपने ऊपर ली थी। साथ ही सलमान खान को जान की धमकी देने वाला भी लॉरेंस बिश्नोई ही है। जेल में रहकर भी लॉरेंस के अपराध करने में कमी नहीं आई। लॉरेंस बिश्नोई के नेटवर्क का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह जेल में बंद रहने के दौरान भी गैंग को चला रहा है। वह अपने गुर्गों के जरिए हुकुम जारी करता है। रिपोर्ट की माने तो लॉरेंस बिश्नोई के 700 शार्प शूटर है जो कनाडा समेत विदेशों में मौजूद हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT