logo

मिहिजाम : अध्यक्ष पद की 2 प्रत्याशियों पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

ghnketi.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जामताड़ा जिले के मिहिजाम नगर परिषद चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। प्रशासन ने दोनों मामलों में कार्रवाई करते हुए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहला मामला अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रानी कुमारी से जुड़ा है। आरोप है कि चुनाव प्रचार के लिए जिस वाहन का परमिशन लिया गया था, उसकी जगह दूसरे वाहन का उपयोग किया गया। इस मामले में मिहिजाम थाने में कांड संख्या 7/26 दर्ज कर लिया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि चुनाव के दौरान वाहन उपयोग को लेकर निर्धारित नियमों का पालन अनिवार्य है और उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दूसरा मामला अध्यक्ष पद की प्रत्याशी प्रीति कुमारी से संबंधित है। जांच के दौरान पाया गया कि उनके वाहन में निर्धारित चालक के स्थान पर कोई अन्य व्यक्ति वाहन चला रहा था। इसे भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना गया। जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) ने इस मामले में 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए सभी प्रत्याशियों को नियमों का पालन करना होगा। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई जारी रहेगी। मामले के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है, वहीं प्रशासन ने आगे भी सघन जांच अभियान चलाने की बात कही है।

 

Tags - Jamtara Municipal Election 2026 Rani Kumari Election Case Model Code of Conduct Violation Mihijam Nagar Parishad Election Preeti Kumari Election Controversy Vehicle Permission Violation in Election District Transport Officer Fine Jharkhand Municipa