logo

रामगढ़ : 50 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

bora.jpg

रामगढ़ः
कुजू ओपी क्षेत्र से पुलिस ने 50 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। साथ ही 2 मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है। दरअसल कुजू ओपी प्रभारी गुप्त सूचना मिली थी, प्रतिबंधित मांस की तस्करी की जा रही है, जिसके बाद पुलिस ने छापामारी करते हुए मांस बरामद कर लिया। पुलिस बरामद मांस एवं मोटरसाइकिल को अपने साथ थाने ले गई है। पुलिस इससे जुड़े लोगों की तलाश में जुटी है। 


जांच चल रही है 
कुजू ओपी प्रभारी धनंजय प्रसाद ने कहा कि जांच की जा रही है। दोषी के विरुद्ध मामला दर्ज किया जाएगा। दोषियों की  तलाश भी की जा रही है जो इस गोरखधंधे में शामिल हैं। ओपी प्रभारी के साथ हीरालाल मुंडू, कुमुद बागे समेत कई अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।