logo

Crime : 2 किशोरियों ने की जा'न देने की कोशिश, कोई मां तो कोई पड़ोसी से थी नाराज

f0785983-7a41-4f68-8a58-1a5888158957.jpg

गिरिडीहः
गिरिडीह में सोमवार को 2 नाबालिग लड़कियों ने सुसाइड कर लिया है।  पहला मामला गिरिडीह शहर के टावर चौक का है। एक मकान में एक नाबालिग छात्रा ने फांसी लगा ली। घटना सोमवार शाम करीब 6 बजे की है। मृतका की पहचान 15 वर्षीय शुभांगी श्री के रूप में हुई। जानकारी मिलने के बाद नगर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। 

मां के डांटने पर लगाई फांसी
बताया जाता है कि शुभांगी शाम को कोचिंग से आने में कुछ देर कर दी थी। जिसके बाद शुभांगी की मां ने उसे डांट लगाई। इसके बाद शुभांगी गुस्से में अपने कमरे में गई और फांसी लगा ली। कुछ देर के बाद शुभांगी की मां ने कमरा खुलवाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद मां ने शोर-मचाना शुरू किया किसी तरह कमरे को खोला तो देखा कि वह फंदे से लटकी हुई थी। 

आग लगाकर कर ली आत्महत्या
दूसरा मामला गांडेय थाना क्षेत्र के पदनाटांड का है । जहां एक नाबालिग ने अपने शरीर पर खुद आग लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतका के पिता ने गांव के ही एक दंपती पर बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है। गांडेय पुलिस ने आरोपी विकास यादव और उसकी पत्नी रीना देवी के खिलाफ मामला 22 दर्ज किया है। मृतका के पिता नंदलाल यादव के आवेदन के अनुसार, उसकी बेटी विकास यादव नामक युवक से फोन में बात करती थी। दंपत्ति ने किसी उनकी पुत्री के साथ गाली-गलौज की थी। 

8 जनवरी को भी किया था प्रयास
इसके बाद उसने 8 जनवरी भी लड़की ने आत्महत्या का प्रयास किया इसके बाद उसे इलाज के लिए सीएचसी गांडेय लाया। वहां से बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह, गिरिडीह से धनबाद, धनबाद से रांची रेफर कर दिया गया। सोमवार 23 जनवरी को उसे घर लाया गया। घर आने के कुछ ही घंटों में उसकी मौत हो गयी।