logo

कुदरत का कहर : अचानक हुए वज्रपात में दो महिलाओं की मौत, ढाई साल का मासूम तड़प रहा मां के लिए 

kudrati_kahar.jpg

जामताड़ा:
नाला थाना क्षेत्र अंतर्गत पाकुड़िया गांव की दो महिला की मौत  वज्रपात के कारण हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार  शाम दोनों महिलाएं गांव के समीप मैदान के तरफ गई थी। इसी दौरान अचानक वज्रपात होने से दो महिलाओं की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गांव के विजय मंडल की पत्नी नयन रानी मंडल (52) एवं रंजित मंडल की पत्नी पार्वती माजी (26) के रूप में हुई है।  


गांव में पसरा मातम 
इस घटना की खबर फैलते ही गांव में मातम छा गया।आस पास गांव के लोग भी काफी संख्या में पंहुचे। मृतक पार्वती माजी का एक ढाई साल का बच्चा भी है। जबकि नमन रानी मंडल के पुत्र चिरंजीत मंडल तथा परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल हो गया।


मुआवजा दिलाने में जुटे स्थानीय
घटना की सूचना पाकर नाला थाना पुलिस आवश्यक छानबीन में जुट गई। वहीं क्षेत्र के समाजसेवी पंहुच कर मुआवजा दिलाने को लेकर पहल करने में लगे हुए हैं।