logo

धनबाद में जहरीले करैत सांप के डसने से दो सगे मासूम भाई-बहन की मौत

धनबाद में जहरीले करैत सांप के डसने से दो सगे मासूम भाई-बहन की मौत

धनबाद
धनबाद के जहरीले करैत सांप के डसने से सगे दो मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, यह घटना पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के उकमा पंचायत के कोरैया गांव की है। मृतकों की पहचान प्रवासी मजदूर शयमलाल सोरेन की 7 वर्षीय पुत्री महिमा सोरेन और 4 वर्षीय पुत्र रितेश सोरेन के रूप में हुई है।

 
मां के साथ जमीन पर सो रहे थे दोनों मासूम
घटना के अनुसार, दोनों बच्चे अपनी मां सिमोली सोरेन के साथ खपड़ैल मकान में जमीन पर सो रहे थे। देर रात विषैले करैत सांप ने दोनों बच्चों को डस लिया, लेकिन अंधेरे और रात के समय परिजनों को इसकी भनक नहीं लगी। सुबह बच्चों के मुंह से झाग निकलता देख परिवार को अनहोनी का एहसास हुआ। इसके बाद बदहवास परिजन दोनों बच्चों को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। बच्चों के पिता श्यामलाल सोरेन तमिलनाडु में मजदूरी करते हैं। फोन पर हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है; घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। 
 

Tags - Dhanbad News Snake Bite Death Krait Snake SNMMCH Jharkhand Tragedy