logo

रांची में थाने में ही पिटा गई पुलिस, आरोपी पूर्व जेलर का बेटा निकला

तोतजही.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
रांची के लालपुर थाने में दो लड़कों पर पुलिस के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों को वाहन चेकिंग के दौरान न्युक्लियस मॉल के पास पकड़ा गया था। जिसके बाद उन्हें थाना लेकर आया गया। वहां ओडी ऑफिसर ने उनको शांतिपूर्वक बैठने को कहा लेकिन दोनों खुद को नेता बता रहे थे। दोनों आरोपियों का नाम रवि रंजन लकड़ा और विनोद लकड़ा है। दोनों में से एक आरोपी पूर्व जेलर का बेटा है।