logo

राजमहल में अकीदत के साथ मनाया गया मुहर्रम, MLA एम.टी. राजा ने जुलूस में भांजी लाठी 

mla_MT.jpg

साहिबगंज 

राजमहल विधानसभा के विधायक मो. ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा मुहर्रम के अवसर पर उधवा प्रखंड क्षेत्र के  फुदकीपुर इंग्लिश मैदान में मुहर्रम कमेटी की ओर से आयोजित अखाड़ा जुलूस में शामिल हुए। मुहर्रम कमेटी की ओर से विधायक एवं विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू, अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो, एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी, सीओ आशीष मंडल, थाना प्रभारी अमर मिंज को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।

शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम मनाने की अपील

इस दौरान विधायक एमटी राजा ने सभी से शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम मनाने की अपील की। विधायक ने लाठी खेलकर अखाड़ा में लाठी खेल रहे प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इसके बाद फुदकीपुर हटिया परिसर और बेगमगंज में  आयोजित अखाडा में भी शामिल हुए। वहीं इंग्लिश मैदान में भव्य मेला का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।

Tags - Rajmahal MLA MT Raja Muharram Event Public Gathering Religious Harmony Muharram Committee