logo

सिमडेगा : बेमौसम बारिश से लचरागढ़ मेन रोड बना तालाब, लोगों की बढ़ी परेशानी

tyune5i.jpg

सिमडेगा
सिमडेगा के कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत लचरागढ़ स्थित मेन रोड चौराहा बेमौसम बरसात के कारम तालाब बन गया है. बीते कुछ दिनों से शाम में तेज आंधी तूफ़ान के साथ बारिश हो रही है. इस बे मौसम बरसात के कारण लचड़ागढ़ में सड़क पर जलजमाव होने लगा है. इस कारण स्कूल कॉलेज आने जाने वाले छात्रों एवं अविभावकों सहित ग्रामीणों को हो काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बता दें कि कोलेबिरा से मनोहरपुर तक रोड़  एनएच 320 जी की चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है. जिसके कारण सड़क किनारे कई जगह गड्ढे बन गए हैं. कई जगह पानी निकासी का अभाव है. जिस कारण बारिश का पानी जमने लगा है और हालत बदतर हो गई है.

 

 

Tags - Simdega waterlogging news Jharkhand unseasonal rain impact Kolebira block road condition Simdega road flooding problem Heavy rain impact Simdega Lachragarh chowk water problem