logo

Crime : चाचा ने भतीजा-भतीजी को उतारा मौ'त के घाट, दोनों की एक-एक आंख भी निकाली

1da65121-1cc5-4854-9ffd-78ee5b6600923.jpg

पाकुड़ः
पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के अंबाडीहा गांव में भाई-बहन की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद दोनों बच्चों की एक-एक आंख निकाल ली गई। बच्चों का शव खेत से बरामद हुआ है। पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम घटनास्थल पहुंची। आरोपी फरार है। पुलिस जांच में जुट गयी है। मृतकों में 12 साल की बच्ची मरीला मरांडी और 10 साल के भाई बाबूलाल मरांडी शामिल है। 


आरोपी फरार है 
लोगों ने जैसे ही शव गांव को खलिहान में पड़ा देखा पुलिस को इसकी जानकारी दी। थाना प्रभारी मनोज कुमार व एसडीपीओ समेत स्वयं एसपी एचपी जनार्दनन भी घटनास्थल पहुंचे है। आरोपी रिश्ते में मृतकों का चाचा है। नाम नेहरू लाल मरांडी ऊर्फ टुरका है। हत्या के बाद से वो फरार है। 
जल्द आरोपी होंगे गिरफ्तार
एसपी एचपी जनार्दनन ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। वे स्वयं भी इस मामले की तहकीकात कर रहे हैं। डॉग स्क्वायड की टीम भी जांच में जुटी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा है कि जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।