logo

रहस्य: : भतीजा-भतीजी की हत्या कर आंख निकालने वाले आरोपी चाचा की लाश मिली, क्या है मामला! 

hatya.jpg

पाकुड़ः

पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थानाक्षेत्र के अंबाडीहा गांव के मांझीटोला में 28 जनवरी को 2 बच्चों का शव मिला था। बच्चों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप बच्चों के चाचा पर लगा था। दोनों बच्चों की हत्या कर एक एक आंख भी निकाल लिया गया था। कान भी काट दिया था। इस मामले में अपडेट यह है कि आरोपी नेहरू मरांडी का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही थी, सोमवार की रात उसका शव बरामद किया गया है। 

खलिहान में मिला था बच्चों का शव 
पुलिस को सूचना मिली कि अम्बाडीहा के जंगल में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका है। पुलिस शव के पास पहुंची तो शव की पहचान नेहरू उर्फ तुर्का के रूप में की। बच्चों के पिता प्रेम मरांडी ने पुलिस को बताया था कि उसके रिश्तेदार प्रधान मरांडी के छोटे बेटे नेहरू मरांडी ने ही उसके बच्चों को घर से बुलाकर धान के खलिहान के पास ले गया था। दूसरे दिन दोनों बच्चों की लाश मिली थी। पुलिस ने आरोपी के माता- पिता और भाई को हिरासत में ले लिया था। 

28 जनवरी को शव मिला था 
बता दें कि 28 जनवरी को सबसे पहले ग्रामीणों ने बच्चों का शव देखा था, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। शव मिलने से गांव के आस-पास सनसनी फैल गयी थी। मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम भी बुलाई गयी थी। एसपी एचपी जनार्दनन ने कहा था कि जल्द आरोपी गिरफ्तर कर लिया जाएगा, लेकिन आरोपी का शव फंदे से लटका बरामद किया गया है।