logo

धुर्वा की चाय दुकान में घुसी अनियंत्रित कार, 2 लोगों के घायल होने की खबर  

BIKE2.jpg

रांची 

धुर्वा की एक चाय दुकान में एक अनियंत्रित कार घुस गयी। मिली खबर में दो लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। हालांकि लोगों के घायल होने की अधिकारिक पुष्टि अबतक नहीं की गयी है। घटना आज रविवार शाम की बताई जा रही है। दुकान में घुसी कार को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है। बताया जा रहा है कि कार तेज गति से आ रही थी। अचानक से चालक का नियंत्रण कार पर से खत्म हो गया और कार सामने दुकान में जा घुसी। 


खबर अपडेट की जा रही है...