logo

पाकुड़ में निक्षय पोषण योजना के तहत 50 टीबी मरीज बने 'निक्षय मित्र', पोषण किट का किया गया वितरण

ft8e56867.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ जिले में निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत महेशपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में आज एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, जिला परिषद सदस्य, उपप्रमुख, सांसद प्रतिनिधि एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कुल 50 टीबी मरीजों को “निक्षय मित्र” बनाकर गोद लिया गया।
कार्यक्रम के दौरान मरीजों को पौष्टिक आहार से युक्त पोषण किट वितरित किया गया। निक्षय पोषण योजना के तहत प्रत्येक टीबी मरीज को 6 माह तक प्रतिमाह ₹600 मूल्य का पोषण किट प्रदान किया जाएगा, जिससे मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार हो और टीबी उन्मूलन के राष्ट्रीय लक्ष्य की दिशा में ठोस प्रगति सुनिश्चित हो सके।
प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव ने कहा कि “टीबी उन्मूलन एक सामूहिक दायित्व है। प्रशासन, जनप्रतिनिधि और समाज की सहभागिता से ही इसे समाप्त किया जा सकता है।” उन्होंने मरीजों से नियमित दवा सेवन और उपचार पूरा करने की अपील भी की।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि “निक्षय मित्र” बनकर समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना एक पुनीत कार्य है। सभी निक्षय मित्रों से आग्रह किया गया कि वे मरीजों के स्वास्थ्य की नियमित मॉनिटरिंग करें और आवश्यक सहयोग प्रदान करें। यह पहल टीबी मुक्त भारत अभियान को सशक्त बनाएगी और समाज में स्वस्थ जीवन तथा जन-जागरूकता के संदेश को व्यापक रूप से फैलाएगी।

 

Tags - Latest Jharkhand News Jharkhand News Updates latest updates Jharkhand Jharkhand News updates Pakur News Pakur News in Hindi latest Pakur News Pakur News in hindi Pakur News updates latest jharkhand News jharkhand News Updates