logo

केंद्रीय बजट विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने वाला युगदर्शी दस्तावेज: नितीश कुशवाहा

hlm,ukl.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भाजपा युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष नितीश कुशवाहा ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी, सशक्त और राष्ट्रहितैषी नेतृत्व में प्रस्तुत यह केंद्रीय बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक युगदर्शी और ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल वित्तीय प्रावधानों का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि गरीब, किसान, महिला और युवा समाज के प्रत्येक वर्ग के आत्मसम्मान, आशा और आकांक्षाओं को सशक्त करने वाला एक स्पष्ट, संतुलित और दूरगामी दृष्टिकोण है। शिक्षा, रोजगार, कृषि, उद्यमिता, कौशल विकास तथा आधारभूत संरचना को केंद्र में रखकर किए गए प्रावधान देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में निर्णायक भूमिका निभाएंगे।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह बजट समावेशी विकास, सामाजिक न्याय और आत्मनिर्भर भारत की भावना को और अधिक सुदृढ़ करता है। युवाओं को अवसर, महिलाओं को सम्मान, किसानों को संबल और गरीबों को सुरक्षा प्रदान करने वाला यह बजट भारत को वैश्विक मंच पर एक सक्षम, सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में प्रतिष्ठित करने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट न केवल वर्तमान की आवश्यकताओं को संतुलित रूप से संबोधित करता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल, सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की सुदृढ़ आधारशिला भी रखता है।

 

Tags - latest jharkhand News Jharkhand News Updates latest jharkhand News jharkhand news updates Jharkhand News updates latest Jharkhand News jharkhand news Updates jharkhand News in hindi jamshedpur news updates jamshedpur news in hindi latest jamshed