logo

आज खूंटी में रहेंगे अर्जुन मुंडा, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा 

arjun_munda9.jpg

द फॉलोअप डेस्क
केंद्रीय मंत्री सह खूंटी सांसद अर्जुन मुंडा खूंटी पहुंच चुके हैं। आज वह विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उदघाटन करेंगे। वहीं कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। केंद्रीय मंत्री रनिया प्रखंड के मनहातू में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, कई सड़कों और पुल का शिलान्यास करेंगे। जानकारी हो कि अर्जुन मुंडा कृषि मंत्री का पदभार संभालने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचे हैं। वहीं खूंटी जाने के क्रम में अर्जुन मुंडा रांची एयरपोर्ट पहुंचे, जहां बीजेपी नेताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। 


ट्वीट कर जताया आभार

अर्जुन मुंडा ने ट्वीट कर झारखंड बीजेपी के नेताओं का उनके स्वागत के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने लिखा है कि आज खूंटी जाने के क्रम में रांची एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया। सबका आभार।

 

7990 मीटर नील फैक्ट्री ने पेलौल ब्रीज का करेंगे शिलान्यास
तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे अर्जुन मुंडा खूंटी पहुंचेंगे। इसके बाद 12 बजे वह भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद 2 बजे तोरपा के ममरला गांव जाएंगे। तोरपा में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के द्वारा पनरिया रोड से रीडुंग भाया कोंकेया पथ, खूंटी-तोरपा पीडब्लूडी रोड से बारकुली पथ व डोड़मा से बिशुनपुर भाया सुंदारी पथ का शिलान्यास किया जाएगा। जिसके बाद मुरहू के पेलौल गांव में ब्रिज लोकल नाला चैनल 7990 मीटर नील फैक्ट्री ने पेलौल ब्रीज का शिलान्यास किया जाएगा।