logo

तमाड़ : तैमारा घाटी में अज्ञात वाहन ने मारी बाइक को टक्कर, एक की मौत; दूसरा गंभीर रूप से घायल

rwrwerw.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के दशम फॉल थाना क्षेत्र अंतर्गत तैमारा घाटी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को पता तब चला जब स्थानीय लोगों ने तैमारा घाटी में एक बाइक और 2 युवकों को सड़क पर पड़ा देखा। इसकी सूचना उन्होंने दशम फॉल पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को बुंडू अनुमंडल अस्पताल भेजा।स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों बाइक सवार जमशेदपुर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे थे। इसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से आकर बाइक को टक्कर मार दी। इस कारण हादसा हुआ। इस दुर्घटना में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गयी। जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। हालांकि, पुलिस ने दोनों को अनुमंडल अस्पताल भेजा। इस दौरान दोनों के पास से मिले आधार कार्ड से पता चल रहा है कि वो अड़की थाना क्षेत्र अंतर्गत डोरेया गांव के निवासी हैं। पुलिस मृतक और घायल के परिजनों तक घटना की सूचना पहुंचाने की कोशिश कर रही है। 

Tags - Tamar Road Accident Youth died 1 seriously injured Crime News