logo

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में अधेड़ की गई जान

ACCIDENT12.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बोकारो से सड़क हादसे की एक बड़ी खबर आ रही है, जहां जिले के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चास-तलगड़िया मुख्य पथ पर धनडाबर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घलटु रजवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मामला रविवार की शाम करीब साढ़े चार बजे की बताई जा रही है। 
बताया जा रहा है कि 48 वर्षीय घलटू रजवार अपनी बाइक से अमलाबाद ओपी क्षेत्र भंडारीबांध गांव में किसी रिश्तेदार के यहां पार्टी से अपने घर भवानीपुर साइड चास लौट रहे थे। इसी क्रम में उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गयी। घटना के बाद लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। 
मिली जानकारी के अनुसार मृतक जोधाडीह मोड़ की दुकान में मजदूरी पर काम करता था। उसके दो पुत्र है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि कारोषित ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद शव उठाने दिया। 
परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े रहकर शव को उठाने नहीं दे रहे थे, लेकिन काफी समझाने के बाद शव को उठाया जा सका और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand update bokaro news bokaro khabar bokaro update road accident news