logo

साहिबगंज : गंगा नदी में समा गया उत्क्रमित विद्यालय, 186 छात्रों के भविष्य पर संकट

tm78e57m.jpg

द फॉलोअप डेस्क
साहिबगंज जिले के उधवा प्रखंड की पलाशागाछी पंचायत के तैमूर टोला में स्थित उत्क्रमित विद्यालय बुधवार को गंगा नदी के कटाव में पूरी तरह समा गया। बाढ़ के बाद हर साल होने वाले भीषण कटाव ने इस साल भी उधवा में भयंकर तबाही मचाई है। सुबह लगभग 8 बजे, एक मंजिला विद्यालय भवन धीरे-धीरे गंगा नदी की लहरों की चपेट में आकर ध्वस्त हो गया। नदी के किनारे बने स्कूल के दो क्लासरूम कटाव में पूरी तरह गंगा में विलीन हो गए। कटाव की भयावह स्थिति को देखते हुए, विद्यालय परिसर से जरूरी सामान पहले ही खाली करवा लिया गया था, जिससे बड़े नुकसान को टाला जा सका।
विद्यालय में 186 से अधिक बच्चे नामांकित हैं, जिनके पठन-पाठन पर अब संकट आ गया है। शिक्षा विभाग के बीपीओ ने बताया कि अब बच्चों की पढ़ाई के लिए दूसरा स्थान तय किया जाएगा। इस घटना से उक्त स्थान पर पठन-पाठन प्रभावित हो गया है। इस भयावह दृश्य को देखने के लिए घटना स्थल पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्कूल के प्रधानाचार्य ने इसकी सूचना विभाग को दे दी है।

 

Tags - Latest Jharkhand News jharkhand News Updates latest Sahibganj News Sahibganj updates in hindi latest jharkhand News Jharkhand News Updates Sahibganj News in hindi Sahibganj Updates Sahibganj news updates Sahibganj news in hindi Sahibganj News up