logo

भगत सिंह की प्रतिमा नहीं लगाने पर आत्महत्या की धमकी देने वाला उत्तम पुलिस हिरासत में 

uttam.jpeg

रांची
शहीद भगत सिंह की प्रतिमा नहीं लगाने पर आत्महत्या की धमकी देने वाले राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष उत्तम यादव को रांची पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बता दें कि अध्यक्ष उत्तम यादव ने प्रतिमा नहीं लगने पर 23 मार्च को फांसी लगाने की घोषणा की थी। कड़ी सुरक्षा के बीच उनको पुलिस स्टेश ले जाया गया है। इस दौरान उत्तम यादव के समर्थक राज्य सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते दिखे। 


28 दिन से जारी है आंदोलन 

बता दें कि 25 फरवरी से राज भवन के समक्ष राष्ट्रीय युवा शक्ति के पदाधिकारी एवं सदस्य अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हैं। इस दौरान सदस्यों ने कहा कि आज आंदोलन का 28वां दिन है फिर भी सरकार व प्रशासन गहरी निंदा में सोये हैं। उत्तम यादव ने दोहराया है कि जब तक भगत सिंह की प्रतिमा को स्थान नहीं मिल जाता है, तब तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी। राष्ट्रीय युवा शक्ति कोई राजनीतिक दल नहीं है। राष्ट्रीय युवा शक्ति का उद्देश्य है शहीदों को सम्मान दिलाना। 

क्या कहा उत्तम यादव ने 

उत्तम यादव ने कहा है कि झारखंड क्रांतिकारियों की भूमि रही है और भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर शहीदे आजम भगत सिंह को 2 गज जमीन न मिल पाना दुःखद है। सरकार आखिर प्रतिमा क्यों नहीं लगने देना चाहती, यह  हमारी समझ से परे है। राज्य के युवाओं का इस तरीके से सड़कों पर उतरना यह दिखाता है कि झारखंड के युवाओं में भगत सिंह के प्रति कितना सम्मान है। वे चाहते हैं कि हर हाल में भगत सिंह की प्रतिमा लगे। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn