logo

रांची में बंद रही दुकानें, भगत सिंह की प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर बुलाई गई बंद सफलः उत्तम यादव 

uti.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
आज राष्ट्रीय युवा शक्ति के द्वारा रांची बंद बुलाई गई थी। रांची बंद सुबह से लेकर 1:00 बजे तक ही था। आम लोगों ने अपनी प्रतिष्ठान को पूरी तरह बंद रखा। खास करके इटकी रोड, पंडरा , पिस्का मोड़, लाह कोठी, रातू रोड, न्यू मार्केट, किशोरी यादव चोक, प्यादा टोली, ग्वाल टोली, महावीर चौक, गांधी चौक, शहीद चौक, परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक, रिफ्यूजी मार्केट, वेंडर मार्केट, कचहरी सर्कुलर रोड, की सारी दुकान बंद करके बंदी का समर्थन किया। यह बातें राष्ट्रिय युवा शक्ति के अध्यक्ष उत्तम यादव ने कहीं। बता दें कि पिछले 16 दिनों से राष्ट्रीय युवा शक्ति के लोग पहाड़ी मंदिर के राज भवन के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ हैं। उनका कहना है कि सरकार प्रशासन मौन है। मजबूरन रांची बंद की घोषणा की गई थी। 


प्रशासन को जगाना है 
आज सुबह से ही राष्ट्रीय युवा शक्ति के सदस्य सड़कों पर निकले जहां देखने को मिला सभी ने अपनी दुकान पहले से ही बंद रखा था। यहां तक की पहाड़ी मंदिर के प्रसाद दुकानदार ने भी अपनी दुकान ने बंद कर समर्थन किया और 1:00 बजे के बाद अपनी दुकान को खोली। बहुत सारी दुकानदार फोन पर संपर्क करके कहा कि आज अपनी दुकान बंद कर आंदोलन समर्थन किया। राष्ट्रीय युवा शक्ति के सदस्य बिरसा चौक, हटिया, तुपुपदाना में भी सुबह से ही सड़कों पर निकले हुए थे lउत्तम यादव ने कहा आज रांची बंद बुलाकर सरकार प्रशासन को जगाने का प्रयास किया। राज भवन के समझ चल रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा जब तक भगत सिंह को सम्मान पूर्व स्थान नहीं मिल जाती l


इन लोगों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका 
बंद को सफल बनाने में राष्ट्रीय युवा शक्ति के पदाधिकारी शैलेश तिवारी, नितेश वर्मा, योगेश कुमार रॉक, उमेश साहू, रंजन माथुर, संजय तिवारी, आर्यन मेहता, रोहित यादव, संजय तिवारी, निखिल गुप्ता, अनुराग तिर्की, अशोक श्रीवास्तव, मुन्ना सिंह, चंदन यादव, आर्यन गुप्ता, आयुष गोप, प्रदीप चौधरी, रिकी वर्मा, निलेश महतो, रितु सिंह, सुजीत चौरसिया, भोला केसरी, लकी वर्मा मन्नू चौधरी सोनू गुप्ता,सनी निषाद, शाहिद बड़ी संख्या में पूरे शहर में राष्ट्रीय युवा शक्ति के सदस्य सड़कों पर रहे l