logo

वंदना दादेल और मस्तराम मीणा को मिलेगी मुख्य सचिव रैंक में प्रोन्नति

uujhh.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
1996 बैच की आईएएस अधिकारी वंदना डाडेल और मस्तराम मीणा को जल्द ही मुख्य सचिव रैंक में प्रोन्नति मिल जाएगी। जानकारी के अनुसार मुख्य सचिव अविनाश कुमार की अध्यक्षता में हुई विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक में इन दोनों अधिकारियों को मुख्य सचिव रैंक में प्रोन्नति देने पर सहमति बन गई है। अब स्वीकृति के लिए संचिका मुख्यमंत्री के पास भेजी गई है। इन दोनों अधिकारियों को 1 जनवरी 2026 की तिथि से मुख्यसचिव रैंक में प्रोन्नति मिलेगी। मालूम होगी 30 साल की सेवा के बाद आईएएस अधिकारियों को मुख्य सचिव रैंक में प्रोन्नति देने का प्रावधान है। मुख्यमंत्री की स्वीकृति के साथ ही प्रोन्नति संबंधी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।




 

Tags - IAS Vandana Dadel IAS mastram Mina Promoted to CS Rank Vandana Dadel Promoted to CS rank mastram mina promoted to CS rank