logo

सिरफिरे शख्स ने महिला टोल कर्मी पर चढ़ाई कार, घसीटा; इस बात पर हुआ था विवाद

ूदतत.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
सोशल मीडिया पर मेरठ के टोल प्‍लाजा से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक ड्राइवर टोल बूथ पर काम करने वाली महिला कर्मचारी के ऊपर कार चढ़ा देता है। महिला बोनट पर टंगी देखी जा सकती है। इस घटना में महिला कर्मचारी घायल हो गई जिसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी है।

 


महिला कर्मचारी ने टोल टैक्स मांगा था 
जानकारी के मुताबिक दिल्‍ली की तरफ से आ रही कार मेरठ के काशी टोल प्‍लाजा पर रुकी। बैरियर के सामने महिला कर्मचारी आई और टोल देने के लिए कहा। ड्राइवर ने मना किया। इसके बाद ड्राइवर और आसपास खड़े अन्‍य कर्मचारियों में बहस होने लगी। इसी बीच अचानक से ड्राइवर ने कार को आगे बढ़ा दिया। कार के आगे खड़ी महिला कर्मचारी बोनट पर घिसटती चली गई और आगे जाकर सड़क पर गिर गई। गिरने की वजह से वह घायल हो गई। टोल प्‍लाजा के अन्‍य कर्मचारियों ने उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया है। 


गंभीर रुप से घायल है महिला 
कार ड्राइवर की हरकत को देखकर टोल प्‍लाजा के अन्‍य कर्मचारी उसे पकड़ने के लिए दौड़े लेकिन वह तेज गति से भाग निकला। महिला कुछ दूर जाकर बोनट से नीचे सड़क पर गिर गई। बताया जा रहा है कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। 
 

Tags - Meerut Store Meerut News Meerut Story Meerut Latest News Meerut Toll Tax News