logo

जमशेदपुर : BSNL के नीतियों के खिलाफ वेंडर एसोसिएशन ने किया महाप्रबंधक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन

awe5b.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर वेंडर एसोसिएशन के द्वारा सोमवार को बीएसएनल के गलत नीतियों के खिलाफ महाप्रबंधक कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम के समर्थन में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर भी उपस्थित हुए। इस दौरान प्रदर्शन को देखते हुए मुख्य महाप्रबंधक लोगों को समझने के लिए पहुंचे और धरने पर बैठे लोगों से वार्ता की। 
इस दौरान मुख्य महाप्रबंधक ने हर एक संवेदक की बातों को गंभीरता से सुना। बबलू झा ने कहा कि एक तरफ कंपनियां अपने संवेदकों को बोनस दे रही है और वही दूसरी ओर बीएसएनल अकाउंट सेक्शन की मनमानी की वजह से संवेदकों का मेहनत का पैसा बगैर सूचना के ही काट लिया गया है। कड़े शब्दों में कहा कि चीफ अकाउंट्स ऑफिसर की मनमानी नहीं चलेगी। महाप्रबंधक ने संवेदकों की समस्याओं को सुनने के बाद आश्वासन दिया कि दो दिनों के अंदर सारी समस्याओं का हल लिखित तौर पर किया जायेगा। 
बब्लू झा ने चेताया कि अगर दुर्गा पूजा से पहले मांगों को नहीं माना गया, तो सभी टीईपी, संवेदक, एजेंसी बीएसएनल इंटरनेट का नेटवर्क डाउन करेंगे। जिसका जिम्मेवार बीएसएनएल के पदाधिकारी होंगे। उन्होंने बताया कि संवेदकों की प्रमुख मांगो में बिना किसी सूचना के मनमाने ढंग से 10% से 20% कमीशन होल्ड करना, बिना किसी सूचना के SLA के नाम पर मनमाना शुल्क वसूला जाना, OTT सेवा बंद कर बीएसएनल के वेबसाइट पर OTT का प्रचार करना, फ़.म.स से फॉल्ट क्लियर होने के बाद भी पेंडिंग दिखन, मनमाने तरीक़े से OLT का भाड़ा वसूलना, अकाउंट्स ऑफिसर का जमशेदपुर से तबादला करना, जीएसटी का भुगतान सही समय पर नहीं होना शामिल है। आगे कहा कि बीएसएनल के इन सभी मनमाने नियमों से सभी संवेदक को राजस्व हानि हो रहा है, जिससे आर्थिक एवं मानसिक संतुलन बिगड़ रहा है।
इस धरना प्रदर्शन में धर्मेंद्र सोनकर, बबलू झ, संजय कुमार, सौरभ गुप्ता, मिथिलेश चौधरी, वीरेंद्र सिंह, अजितेश उज्जैन, मनीष कुमार, मोहम्मद आरिफ आजाद, निखिल, अभिषेक जायसवाल, संजय कुमार राम, रतन सिंह, कुमार विश्वजीत निशांत गोरी, ओम प्रकाश सिंह अनिल कुमार, बनर्जी घोष एवं अन्य उपस्थित थे।



 

Tags - Latest Jamshedpur News Jamshedpur news updates Jamshedpur updates bajar tand Jamshedpur latest Jamshedpur News Jamshedpur News in Hindi Jamshedpur Updates Jamshedpur news in hindi