logo

28 मार्च को रांची आएंगे उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन

CP-Radhakrishnan.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भारत के उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 28 मार्च को रांची आएंगे। राष्ट्रपति विशेष विमान से लगभग 11 बजे रांची हवाई अड्डा पहुंचेंगे। वहां से वह खूंटी जाएंगे। भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। उनके वंशजों से मिलेंगे। वहां से लौट कर उप राष्ट्रपति राजभवन जाएंगे। वहां दिन का लंच लेंगे। कुछ देर विश्राम करने के बाद आईआईएम पुनदाग जाएंगे, जहां दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। देर शाम उप राष्ट्रपति दिल्ली लौट जाएंगे। राष्ट्रपति भवन से उप राष्ट्रपति के रांची आने की आधिकारिक सूचना दे दी गयी है। इसके बाद राज्य सरकार ने खूंटी और रांची जिला प्रशासन को उप राष्ट्रपति के आगमन को लेकर आवश्यक तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया है।

Tags - Vice President CP Radhakrishna March 28 Birsa Munda Ulihatu IIM Pundag Ranchi Jharkhand