logo

उपराष्ट्रपति चुनाव संपन्न, रिजल्ट पर टिकी सबकी नजर, आज ही परिणाम होंगे घोषित

president02000.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के लिए मतदान आज पुरा हो चुका है और अब सबकी निगाहें मतगणना पर टिकी हुई हैं। आज सुबह 10 बजे से शुरू हुआ यह मतदान शाम 5 बजे समाप्त हो चुका है। यह मतदान संसद भवन में आयोजित किया गया था। जहां एनडीए ने उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में सीपी राधाकृष्णन और इंडिया ब्लॉक ने पूर्व जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी को खड़ा किया है। बता दें की पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद यह पद खाली था। उन्होंने अपने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अचानक इस पद से इस्तीफा दे दिया था। और आज इस पद के लिए मतदान पूर्ण हुआ है। 
उपराष्ट्रपति चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों में से अधिकांश ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वप्रथम मतदान किया। उसके बाद सभी सांसदों ने मतदान किया। मिली जानकारी के अनुसार मतदान खत्म होने के तुरंत बाद मतगणना शुरू कर दी गई है। आज रात तक यह साफ हो जाएगा कि भारत का अगला उपराष्ट्रपति कौन होगा।


 

Tags - National news national latest news national khabar national update national trending news vice president election vice president of India vice president election of India C P Radhakrishnan B Sudershan Reddy vice president election result