logo

पत्ता चुनने गई दो बहनों के साथ दुष्कर्म, वीडियो बनाकर गांव में किया प्रसारित

rapevideo.jpg

द फॉलोअप टीम, गिरिडीहः
गिरीडीह जिले के तिसरी गांव में दो बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दोनों बहने पत्ता लाने जंगल गई थी, तभी जान मारने की धमकी देकर दो युवकों ने दुष्कर्म किया। जबकि एक अन्य युवक ने दुष्कर्म का वीडियो बनाया। दोनों पीड़िताओं में एक की उम्र 13 साल और दूसरे की उम्र 17 साल है। इसे लेकर किशोरियों के स्वजन ने मंगलवार को तिसरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 


वीडियो बनाकर गांव वालों को दिखाया
आवेदन में पीड़िता के परिजनों ने कहा है कि सोमवार की दोपहर दोनों बहनें जंगल में बकरी के लिए पत्ता लाने गई थी। इस बीच गांव के ही सचिन यादव (22), अरुण यादव(20) और उदय यादव(20) बी वहां पहुंच गया और बच्चियों को जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद सचिन यादव ने 13 वर्षीय बच्ची अरुण यादव ने 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उदय यादव ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। उसके बाद उसने उस वीडियो गांव के लोगों में फैला दिया। थाना प्रभाारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। किसी की गिरफ्तारी फिलहाल नहीं हुई है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N