logo

विधानसभा अध्यक्ष को अपने पद से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए- दीपक प्रकाश

1778.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो के बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने सोमवार को तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा अध्यक्ष अपनी संवैधानिक मर्यादाओं का बार-बार उल्लंघन कर रहे। दीपक ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का पद दलीय राजनीति से ऊपर निष्पक्षता का पद है मगर राज्य में नियम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष झामुमो के प्रवक्ता की तरह पार्टी के मंच से बयान दे रहे हैं। ऐसे में पद की गरिमा तार तार हो रही है। 

राज्यपाल पर स्पीकर की टिप्पणी असंवैधानिक और अशोभनीय
स्पीकर को जिन विषयों पर निर्णय लेना है उसे तो वे बार-बार सरकार के इशारे पर टाल रहे हैं। लेकिन जहां उनकी टिप्पणी अपेक्षित नहीं है, उस विषय पर बोलने से नहीं चूक रहे। दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्यपाल पर स्पीकर की टिप्पणी असंवैधानिक और अशोभनीय हैविधानसभा अध्यक्ष को अपने पद से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। फिर दलीय राजनीति में अपनी सक्रियता दिखानी चाहिए। बताते चलें कि झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने ट्वीट करके आरोप लगाया है कि राजभवन भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। स्पीकर ने ये आरोप सरना कोड और 1932 के खतियान को लेकर लगाया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N