logo

साहिबगंज : बोरियो संथाली पंचायत के जीरुल गांव में नाली और सड़क की समस्या से ग्रामीण परेशान

mgbker.jpg

द फॉलोअप डेस्क
साहिबगंज जिला के बोरियो प्रखंड के बोरियो संथाली पंचायत के जीरुल गांव के प्रधान टोला में नाली नहीं होने के कारण गंदगी फैल रही है और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई साल पहले प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़क बनाई गई थी, लेकिन वह अब जगह-जगह जर्जर हो गई है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण और नाली की व्यवस्था की मांग की है। गांव में गंदा पानी जमा हो रहा है, जिससे मच्छर भी पनप रहे हैं। मुख्य सड़क होने के कारण आवाजाही में भी समस्या हो रही है। इसके अलावा, थोड़ी दूरी पर स्थापित शिद्धो कान्हो की प्रतिमा तक भी पानी जमा होने के कारण लोग नहीं पहुंच पा रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि कच्ची और टूट चुकी नालियों के कारण जल जमाव की स्थिति बनी हुई है और पानी की निकासी नहीं हो रही है। उनका कहना है कि समस्या का जल्द समाधान किया जाना चाहिए। सोहराय पर्व के मौके पर इस समस्या के कारण ग्रामीणों को विशेष परेशानी हो रही है। मौके पर ग्रामीण मांझी हेंब्रम, मनोज हेंब्रम, सुजाता हेंब्रम, विक्रम हेंब्रम, बबलू हेंब्रम, चुलकुलाल हेंब्रम, रायसन मुर्मू, सुनील किस्कू, राजेश मारंडी, बाबूलाल मुर्मू, सकल हेंब्रम, जीसू टुडू, होपना किस्कू, तालू चौड़े सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

 

Tags - Latest jharkhand news jharkhand News updates latest updates Jharkhand jharkhand News in hindi latest updates jharkhand jharkhand news in hindi latest Sahibganj news Sahibganj news Updates Sahibganj Updates Jharkhand News Updates jharkhand News i