नंदलाल तुरी
पाकुड़ प्रखंड के प्यादापुर गांव के पहाड़ी टोला स्थित जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) केंद्र पर रविवार को भारी हंगामा हुआ। ग्रामीणों ने डीलर राजीव कुमार पंडित पर खराब और सड़ा हुआ चावल बांटने का आरोप लगाते हुए राशन दुकान के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्डधारियों ने बताया कि डीलर द्वारा इस माह का राशन वितरण किया जा रहा था। जब वे चावल लेने पहुंचे तो पाया कि चावल की गुणवत्ता बेहद खराब है, चावल सड़ा हुआ और दुर्गंधयुक्त था। स्थिति से नाराज़ ग्रामीणों ने राशन लेने से इनकार कर दिया और दुकान के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी।
मामले की जानकारी मिलते ही प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुमित मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने चावल की गुणवत्ता की जांच की और डीलर को खराब चावल बदलने का निर्देश दिया। साथ ही यह भी कहा कि पूरे मामले की जांच की जाएगी, ताकि यह पता चल सके कि चावल किस स्तर पर खराब हुआ और इसमें किसकी लापरवाही है।
.jpeg)