logo

पाकुड़ : पति ने प्रेमी के साथ पकड़ा आपत्तिजनक हालत में, ग्रामीणों ने बनाया बंधक..लाज बचाने के लिए भरना पड़ा डेढ़ लाख जुर्माना 

hyhiyhi.jpg

 पाकुड़. 

पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र के नरगीटोला गांव में पुरुष और महिला को आपत्तिजनक हालत में महिला के पति ने पकड़ लिया । जिसके बाद दोनों की खूब पिटाई की गई। रस्सी से बांधकर जूते की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया। पुरूष से डेढ़ लाख का जुर्माना वसूला गया तब जाकर उसे आजाद किया गया। जानकारी के अनुसार बाबूदहा गांव के बलराम यादव का नरगीटोला गांव की स्टेनशीला मुर्मू के साथ अफेयर चल रहा था। स्टेनशीला का पति ऑटो चलाता है, जो घर से बाहर था। पति जब घर लौटा तो दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। 


बलराम का पैर टूट गया 
बलराम यादव छत से कूदकर भागने लगा। लेकिन महिला के पति शोर मचाया तो ग्रामीणों ने दौड़कर बलराम यादव को पकड़ लिया। ग्रामीणों की पिटाई  से बलराम यादव का एक पैर टूट गया। ग्रामीणों ने दोनों को सोमवार की सुबह जूते की माला पहनाकर पूरे गांव घुमाया और वीडियो बनाकर वायरल किय।  घटना की सूचना पर काफी देर बाद पुलिस गांव पहुंची।


डेढ़ लाख जुर्माना दिया 
ग्रामीणों ने फैसला किया कि संथाली रीति रिवाज के अनुसार दोनों पक्ष से जुर्माना वसूला जाएगा। जुर्माना वसूलने के बाद ही दोनों को छोड़ा जाएगा। ग्रामीणों ने बलराम यादव पर डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना लगाया। बलराम यादव को जुर्माना देने के लिए अपनी एक भेंस, एक गाय और मिट्टी का कच्चा मकान बेचना पड़ा। पुलिस के समक्ष ही ग्रामीणों ने जुर्माना लिया, जिसके बाद दोनों को आजाद किया। दोनों के बच्चे हैं।