logo

विनोद सिंह पहुंचे ED दफ्तर, हेमंत सोरेन के सामने बैठाकर हो सकती है पूछताछ 

hemant40.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 
आर्किटेक विनोद सिंह ईडी कार्यालय पहुंचे। शुक्रकार की दोपहर करीब 12.30 बजे विनोद सिंह हिनू स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे। मिली जानकारी के मुताबिक विनोद सिंह स्कूटी से ईडी कार्यालय पहुंचे हैं। आपको बता दें कि 7 फरवरी को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ईडी की विशेष अदालत में पेशी हुई थी। पेशी के दौरान दोनों ओर से बहस चली। इस दौरान आर्किटेक विनोद सिंह का 540 पन्ने का चैट ईडी ने PMLA की विशेष अदालत में पेश किया था।


बता दें ईडी के द्वारा पेश किये गए 540 पन्ने के चैट में आईएएस अफसरों की ट्रांसफर पोस्टिंग मामला सामने आया था। दरअसल, ईडी ने हेमंत सोरेन से उनके करीबी सहयोगी विनोद सिंह के साथ व्हाट्सएप पर हुई चैट को रिकवर किया है। इसमें कई संपत्तियों का विवरण शामिल है। व्हाट्सएप चैट में सिर्फ पैसों के लेन-देन की बातें ही नहीं बल्कि कई संपत्तियों के संबंध में गोपनीय जानकारी के साथ-साथ ट्रांसफर पोस्टिंग, सरकारी रिकॉर्ड साझा करने आदि से संबंधित चैट भी शामिल हैं।